महिला ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की लगाई गुहार

महिला ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की लगाई गुहार

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हरईपुर गांव निवासी शिमला देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र में ठेकेदार और ईट भटठा पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय करने की गुहार लगायी है।

प्रार्थना पत्र में बताया है कि मोहल्ले के राम आसरे ईट भटठे के ठेकेदार है। मेरे पति सभापति को उसने चेन्नई काम करने के लिए चलने का कहा इसके बाद मेरे पति व राम आसरे तथा उसके तीन लड़क चेन्नई चले गये। मेरे पति हमेशा घर बात करते रहे। इसके बाद मुझे बताया कि सभापति का एक्सीडेण्ट हो गया और उसकी मौत हो गयी।
इसकेे बाद हमें चेन्नई लिवा गये और लाश दिलवाने से पहले कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया गया। महिला का आरोप है उसके पति की हत्या की गयी है। मांग किया कि भट्ठा मालिक और ठेकेदार तथा उसके पुत्रों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा की जाय।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने