चूड़ी व्यापारी से दबंगों ने मारपीट कर छीने रूपये

चूड़ी व्यापारी से दबंगों ने मारपीट कर छीने रूपये

जौनपुर। मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा गांव निवासी फेरी कर चूड़ी बेचने वाले को दबंगों ने मरणासन्न कर नगदी रूपया लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है। 

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम 50 वर्ष पुत्र मोहम्मद इदरीस जो घूम घूम कर चूड़ी बेच कर अपने परिवार का गुजर-बसर करता है। मंगलवार को वह मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने बिक्री का पैसा छीन कर उसे बुरी तरह पीटा जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोश अवस्था में पड़े इस व्यक्ति को मछलीशहर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। सर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे होश नहीं आ रहा था तब डॉक्टर ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां भी हालत में सुधार न होने के कारण जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।
परिजन घायल को उपचार के लिए इलाहाबाद के एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Demo Image


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने