चोरों ने 2 लाख के जेवर व 20 हजार नकदी पर किया हाथ साफ

चोरों ने 2 लाख के जेवर व 20 हजार नकदी पर किया हाथ साफ

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के लालापुर गांव में बुधवार की रात एक घर में घुसे चोर 20 हजार रुपये नकद व दो लाख मूल्य के आभूषण समेट ले गए। गृह स्वामी की सूचना पर पुलिस मौका मुआयना के बाद चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

बताते हैं कि गांव के राहुल पांडेय अपनी मां, पत्नी व बच्चों संग घर पर रहते हैं। उनके बड़े भाई रोजी-रोटी के सिलसिले में सपरिवार सूरत (गुजरात) रहते हैं। रात में किसी समय छत पर चढ़कर चोर सीढ़ी के रास्ते घर में पहुंचे। गृहस्वामी के मुताबिक कमरे में रखी अलमीरा, बाक्स, ब्रीफकेस आदि के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये व दो लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवर आदि सामान उठा ले गए।
गुरुवार की सुबह राहुल की पत्नी संध्या जगी तो घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना कर चोरों का पता लगा रही है।

Demo Image


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने