जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर गांव में आम के पेड़ के नीचे गुरुवार की सुबह आठ बजे एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकती शव देखें जाने के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। शव को प्रथम दृष्टया देखने से ही पता चल जा रहा था कि उसकी कहीं से हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए नायलॉन की रस्सी से आम के पेड़ में बांध दिया गया है। फिलहाल सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की आत्महत्या नहीं हत्या करने की बात कह रहे हैं।
गुरुवार की सुबह 8:00 बजे आशानंदपुर गांव में आम के पेड़ से नायलान की रस्सी के सहारे एक अज्ञात शव आधा जमीन पर आधा पेड़ के सहारे लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। शव को देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। धीरे-धीरे लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। सूचना रामपुर पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रस्सी से छुड़ाकर उसके जेब की तलाशी लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक बंद मोबाइल, पर्स में 2500 नगद एवं 500 का बैंक जमा पर्ची मिला। जमा पर्ची पर फूलचंद यादव नाम लिखा था। पुलिस ने बंद मोबाइल को चालू किया तो परिजनों का फोन आने लगा। बात करने के बाद उसकी पहचान फूलचंद यादव उम्र 36 वर्ष पुत्र शंकर यादव सेलुहापार, मोकलपुर मड़ियाहूं के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक गुरुवार की सुबह छः बजे दवा लेने के लिए जौनपुर कहकर घर से निकले थे फिर आशानंदपुर गांव में कैसे पहुंचे यह बात किसी को हजम नहीं हो रहा है। परिजनों ने कहा कि कहीं न कहीं से फूलचंद की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए इस गांव में लाकर आम के पेड़ से लटकाने का प्रयास किया गया। मृतक फूलचंद की पत्नी संगीता का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक से दो बेटी शैलजा 13 वर्ष साक्षी 10 वर्ष एवं एक बेटा तृष्णा सात वर्ष है
![]() |
| Demo Image |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें