जौनपुर। जनपद के 21 ब्लाक प्रमुख पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया।
पांच ब्लाको पर केवल एक एक प्रत्याशियों ने पर्चा भरा।
समाजवादी पार्टी का गढ़ व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व0 पारसनाथ यादव के किला बरसठी ब्लाक प्रमुख के लिए सपा ने प्रत्याशी ही नही उतारा।
यहां पर बीजेपी की अनीता शुक्ला के सिर पर ताज सजना तय हो गया है।
उधर बक्शा ब्लाक पर बीजेपी के घोषित उम्मीद्वार पूर्व ब्लाक प्रमुख सजल सिंह ने पर्चा ही दाखिल नही किया जिसके कारण पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी माने जाने वाले मनोज यादव का ब्लाक प्रमुख बनान तय माना जा रहा है।
इसी तरह रामनगर ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी तारा देवी,
केराकत से सरोजा देवी और डोभी से विद्या देवी ने अकेली नामाकंन किया है।
समाजवादी पार्टी का सबसे मजबूत किला शाहगंज ब्लाक में सेध लगाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोक दिया है। आज भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह के नामाकंन में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत भारी संख्या में बीजेपी नेताओं ने शिरकत करके अपने दमखम का एहसास कराने में कोई कसर नही छोड़ी। उधर अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए पूर्व मंत्री सपा विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर समेत भारी तादात में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ सपा प्रत्याशी सरिता यादव का पर्चा दाखिल कराया। सरिता यादव ललई यादव की भयहू है।
1973 से लेकर 1996 में ललई यादव के चाचा ईशनरायन यादव प्रमुख रहे है। उसके बाद इस सीट पर ललई यादव की भयहू सरिता यादव 2006 से लेकर 2011 तक इस कुर्सी पर आसीन रही।
2012 से 2016 तक ललई ने अपने दूसरी बहू नीलम यादव को ब्लाक प्रमुख बनाया। 2016 से अब तक उनके भाई मनोज यादव प्रमुख है। इस बार मनोज की पत्नी सरिता यादव को पुनः ब्लाक प्रमुख बनाने के लिए पूरी ताकत झोक दिया है।
करंजाकला ब्लाक पर कब्जा करने के लिए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पूनम यादव को मैदान में उतारा है। यह ब्लाक भी सपाईयों के कब्जे में रहा है। अपनी सीट बचाने के लिए सपा ने गीता यादव को दाव पर लगाया है।
धर्मापुर ब्लाक प्रमुख चुनाव लड़ने के लिए शिक्षा जगत से तालुख रखने वाली नीलम पाल को बीजेपी ने उतारा है।
जौनपुर में 21 ब्लॉक में 5 ब्लॉक में निर्विरोध प्रमुख
1.रामनगर ब्लॉक - तारा देवी (भाजपा)
2.बक्शा ब्लॉक - मनोज कुमार यादव (निर्दल)
3.बरसठी ब्लॉक- अनिता शुक्ला (भाजपा)
4.केराकत ब्लॉक- सरोजा देवी (भाजपा)
5.डोभी ब्लॉक - विद्या देवी( भाजपा )
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com



एक टिप्पणी भेजें