जौनपुर । जनपद के सुरेरी क्षेत्र में बुधवार सुबह वरुणा नदी में नहाने गया युवक डूब गया और उसकी तलाश जारी था। पुलिस के अनुसार रामपुर क्षेत्र के धनुहा गांव निवासी नईम उर्फ झगडू का 22 वर्षीय पुत्र सलमान अपने साथियों के साथ वरुणा नदी में गांधीघाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह सलमान पानी के तेज बहाव के कारण डूब गया।
गुरुवार को 30 घंटे बाद शव वाराणसी जिले के सत्तनपुर पुल के नीचे फंसा मिला। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें