जौनपुर । कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उनके भाजपा में शामिल होने से मुंबई महानगरपालिका के आगामी चुनाव में समीकरण बदल सकते हैं। बता दें कि जौनपुर के रहने वाले कृपाशंकर सिंह ने साल 2019 में कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुए। अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है और पार्टी के लिए काम करेंगे।
जानकरी के लिए आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर के सहोदरपुर में जन्मे कृपाशंकर सिंह पर मुंबई ऐसी मेहरबान हुई कि उन्होंने राजनीति में फर्श से अर्श का सफर तय कर लिया। कृपाशंकर सिंह की शख्सियत मुंबई में उत्तर भारतीयों के बीच बहुत ऐसी बुलंद हुई कि कांग्रेस ने सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए राज्य सरकार में गृहमंत्री तक का दर्जा प्राप्त रहा।
कृपाशंकर सिंह को सभी दलों के लोग सम्मान करते हैं। सभी के सुख-दुख में आना-जाना बराबर लगा रहता है। बराबर कहते हैं कि हमारे लिए राष्ट्र पहले पार्टी बाद में। कश्मीर में धारा 370 लागू होने का मुखर समर्थन कर न केवल खास चर्चाओं में आए, बल्कि कांग्रेस से तौबा भी कर लिया। तभी से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वो बीजेपी का दामन थाम सकते है और हुआ भी ऐसा।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें