नारी सशक्तिकरण से ही देश आगे बढ़ेगा, रामसागर पटेल (राष्ट्रीय सचिव) आल इंडिया हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड

नारी सशक्तिकरण से ही देश आगे बढ़ेगा, रामसागर पटेल (राष्ट्रीय सचिव) आल इंडिया हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड

गाजीपुर । सैदपुर तहसील अन्तर्गत सोनियापार गांव में 16 समूह की महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम सागर पटेल  (राष्ट्रीय सचिव) आल इंडिया हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड  रहें।
कार्यक्रम का संचालन बी. सी सखी रंजना राजभार व समूह सखी अर्चना ने किया।
रंजना राजभर ने  बताया की समूह बनाने का मकसद दीदियों को आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
मुख्य अतिथि राम सागर ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तभी परिवर और राष्ट्र का विकाश संभव हो पाएगा, उसके लिए मै हर संभव प्रयास करूंगा।

रामसागर पटेल, राष्ट्रीय सचिव आल इंडिया हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड


16 समूहों को बैंक के माध्यम से10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दिलाएंगे जिससे महिलाएं छोटे व्यापार जैसे अगरबत्ती निर्माण, मोमबत्ती निर्माण, सिलाई कढ़ाई आदि घरेलू उद्योग शुरु कर सके।
श्री पटेल ने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी कि कुछ ट्रस्ट और एनजीओ के माध्यम से महिलाओं के लिए अधीक से अधीक अर्थिक सहयोग दिला सके जिससे उन्हें आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी।
इस दौरान लालसा, सीमा, निशा, प्रियंका, सुरेखा, राजमती, मंजू , आशा दुबे आदि महिलाएं उपस्थित रही।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने