प्रधान पति को नकाबपोश बदमाशों ने पत्नी से इस्तीफा न दिलाने पर जान से मारने का दिया धमकी

प्रधान पति को नकाबपोश बदमाशों ने पत्नी से इस्तीफा न दिलाने पर जान से मारने का दिया धमकी

जौनपुर । बदलापुर में एक अजीब सा मामला प्रकाश में आया है जहां प्रधान पति को पत्नि को इस्तीफा न देने पर जान से मारने की धमकी मिली।

ज्ञात हो की यह मामला बबुरा गांव की प्रधान का है जहां उनके पति को बदमाशों ने पत्नी से इस्तीफा न दिलाने पर जान से मार डालने की धमकी तक दे डाली है। धमकी से घबराए प्रधान पति ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस प्रकरण की छानबीन कर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मामला चुनावी रंजिश का है, जल्‍द ही मामले की जानकारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बदलापुर क्षेत्र में नीलम विश्वकर्मा बबुरा गांव की प्रधान इस बार चुनी गई हैं। उनके पति रवि शंकर विश्वकर्मा की तहरीर के मुताबिक वह छह जुलाई की रात बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में फत्तूपुर गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रास्‍ते में रोक लिया। कहा कि जान प्यारी हो तो अपनी पत्नी से प्रधान पद से तत्काल इस्तीफा दिला दो। इस्तीफा न दिलाने की दशा में जान से हाथ धोने के लिए तैयार रहना। धमकी से डरा- सहमे रवि शंकर विश्वकर्मा ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को चिह्नित कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने वाद दायर कर लिया है और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने