वाराणसी । वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लेकिन, वैक्सीन की कमी टीकाकरण की रफ्तार बाधित कर रही है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के दस जिलों में वैक्सीन का संकट गहराने से रोज बड़ी संख्या में लोग बिना टीका लगवाए केंद्रों से लौट रहे हैं। इस कारण टीका लगवाने वालों की संख्या एक सप्ताह में घटकर 50 फीसदी रह गई है। जल्द ही वैक्सीन नहीं मिली तो परेशानी और बढ़ सकती है।
वाराणसी में एक सप्ताह पहले तक 20 से 24 हजार तक लोगों को रोज टीका लग रहा था, अब 7 से 8 हजार लोगों को ही लग रहा है। यही स्थिति मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, भदोही, सोनभद्र, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ की भी है।
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलों में हर दिन टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन वैक्सीन की कमी से यह पूरा नहीं हो पा रहा है। कई जिलों में लक्ष्य की 50 प्रतिशत ही वैक्सीन लग पा रही है। रविवार को टीकाकरण नहीं होता है। अगर रविवार को टीका नहीं आया तो सोमवार को समस्या बनी रह सकती है।
कोरोना वैक्सीन जैसे-जैसे शासन स्तर से मिल रही है, वैसे-वैसे जिलों को भेजवाई जा रही है। रविवार को भी दो लाख वैक्सीन की डोज मिलने की संभावना है। इसके बाद उसे जिलों को भिजवाया जाएगा। - डॉ.एसके उपाध्याय, अपर निदेशक, स्वास्थ्य
एक नजर में टीकाकरण
जिला सप्ताह भर पहले अब लक्ष्य अब तक टीकाकरण
वाराणसी 14 से 24 हजार 7 से 8 हजार 28 लाख 974998
मिर्जापुर 16-20 हजार 8-10 हजार 16 लाख 538492
गाजीपुर 14 हजार 10-11 हजार 230,500 574330
आजमगढ़ पांच हजार 2700 31 लाख 738447
बलिया 10 से 12 हजार 12000 21 लाख 387426
चंदौली 2से 2500 3000 1352224 284309
मऊ 10 हजार 8 हजार 18 लाख 309160
जौनपुर 16 हजार 10 हजार 3053614 679994
भदोही 6 से 7 हजार 2 से 3 हजार 10,80000 294532
सोनभद्र 6से 7 हजार 1500 से 1600 12,00000 256130। साभार जेएनएन।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें