भाजपा की सरकार में जनप्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ा है : सीमा द्विवेदी

भाजपा की सरकार में जनप्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ा है : सीमा द्विवेदी

                              अभिनव सिंह-नौपेड़वा

जौनपुर(नौपेड़वा) । भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार में जनप्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ा है। श्रीमती द्विवेदी शनिवार को बक्शा ब्लॉक मुख्यालय सभागार में आयोजित जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों के सम्मान समारोह के पश्चात अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि अब गांव का प्रधान व बीडीसी सदस्य भी समान्य नही रहा वह भी जनता द्वारा गया गया जनप्रतिनिधि है ऐसे में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, भूपेश सिंह, जितेन्द्र मिश्र, सूर्यप्रकाश चौबे, बलवीर गौड़, सुनील सिंह, शैलेन्द्र दूबे, अशोक शुक्ल, अवनीश दूबे, जयप्रकाश गुप्ता, कपिल मिश्रा, शुशील कुमार मिश्रा (प्रधान )सलारपुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन अरुण कुमार उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में शशिबाला तिवारी, प्रतिमा शुक्ला, इसरावती मौर्या, प्रमोद जोरिया, सुशील विश्वकर्मा, सोनू सिंह, सतेंद्र सिंह, विधान पाण्डेय सहित दो दर्जन लोगों को सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने