जौनपुर । केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर ने शुक्रवार को प्रदेश के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूरे प्रदेश में दवा व्यवसाइयो को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आनलाइन पोर्टल पर आ रहे दिक्कतों के बारे में अवगत कराया। संगठन के महामंत्री राजेंद्र निगम ने पत्र के माध्यम से मांग किया है कि विभाग के साफ्टवेयर में सुधार कर दवा व्यवसाइयो को विभागीय उत्पीड़न से मुक्त कराया जाय। अपने पत्र में संगठन ने मांग किया है कि पिछले कुछ दिनों से पोर्टल से ओ टी पी नम्बर नहीं आ रहा है जिससे दवा व्यवसाइयो के लाइसेंस नवीनीकरण तथा अन्य कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके साथ संगठन ने मांग की है कि लाइसेंस नवीनीकरण के समय व्यापारी को नया लाइसेंस नम्बर तुरंत देने की व्यवस्था पोर्टल पर की जाए। अपने समस्त दस्तावेज अपलोड कर सरकारी फीस आनलाइन जमा करने के बाद भी विभागीय लालफीताशाही के कारण तुरंत नया नम्बर नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने मांग की है कि दस्तावेज अपलोड करने तथा आनलाइन रिटेंशन फीस जमा करने के बाद पोर्टल से तत्काल नया नम्बर मिलने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें