प्रेमी युगल का शव गंगा में उतराया मिला, दोनों के हाथ गमछे से बंधे मिले

प्रेमी युगल का शव गंगा में उतराया मिला, दोनों के हाथ गमछे से बंधे मिले

चंदौली। गंगा नदी में एक प्रेमी युगल का शव उतराया हुआ मिला है। दोनों के हाथ एक ही गमछे से बंधे हुए थे। शव मिलते ही हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई थी। प्रेमी युगल का भी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

ब्लर इमेज

पुलिस के अनुसार गुरुवार को धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली घाट पर गंगा में प्रेमी युगल का शव उतराया मिला। दोनों के हाथ गमछे से बंधे थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी बात से आहत होकर इन्होंने आत्मघाती कदम उठाया होगा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया पर शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रेमी युगल के जिस गमछे से हाथ बांधे हैं वो किसी पार्टी का गमछा बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुटी गई।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने