अभिनव सिंह-नौपेड़वा
जौनपुर । बक्शा ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को अखिल भारतीय प्रधान संघ जिला अध्यक्ष रायसाहब यादव की देखरेख में प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष का निर्विरोध गठन किया। जिसमें गढ़ासेनी गांव के प्रधान बृजेश निषाद को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा चंचल सिंह, ओमप्रकाश यादव तथा विजय कुमारी को उपाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार को महासचिव, राजेन्द्र कुमार, तेजबहादुर, लालचन्द, सुभाषचंद्र को सचिव, अवनीश कुमार को कोषाध्यक्ष के अलावा कार्यालय प्रभारी अभिषेक सिंह को बनाया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा जिला संगठन के लिए राहुल सिंह को जिला उपाध्यक्ष, नीतू सिंह को जिला मीडिया प्रभारी तथा निशा यादव को सचिव हेतु नामित किया। निर्विरोध चयन होने के पश्चात जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार यादव, पूर्व प्रमुख रंजीत यादव, अमित पाठक, अजय उर्फ बेचू सिंह ने सभी को माल्यापर्ण कर बधाई दी।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें