अपाचे बाइक व क्रेटा के बीच भिडंत, युवक गम्भीर रूप से घायल

अपाचे बाइक व क्रेटा के बीच भिडंत, युवक गम्भीर रूप से घायल

                      अभिनव सिंह -  नौपेड़वा

जौनपुर ।  बक्शा थाना क्षेत्र के पुरेरामजी गांव के पास अपाचे बाइक सवार सामने से आ रही क्रेटा कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। गुरुवार की शाम हुई भिड़ंत में बाइक के पीछे बैठा युवक की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काफरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौरव सिंह अपाचे बिना नम्बर की बाइक से जौनपुर से बक्शा की तरफ आ रहें थें। बाइक के पीछे चन्दवक निवासी 25 वर्षीय अमित सिंह बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेजगति से आ रहें बाइक सवार सामने से आ रही क्रेटा कार से जा भिड़े। तेजगति से हुई टक्कर से दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। एम्बुलेंस से घायलों को बक्शा नौपेड़वा सीएचसी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने अमित सिंह की गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया। पहुँचे थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने दोनो वाहनों को कब्जे में ले लिया।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने