हजार साल पुरानी मां दुर्गा की अष्टधातु की प्रतिमा जाल में फंसी,पुलिस ने कब्जे में ली मूर्ति

हजार साल पुरानी मां दुर्गा की अष्टधातु की प्रतिमा जाल में फंसी,पुलिस ने कब्जे में ली मूर्ति

                                आंचल सिंह

केराकत।  केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महादेवा घाट के पास मछली मारने के लिये निकले मछुआरो के खुशी का ठिकाना उस समय नहीं  रहा जब मछली की जगह अष्टधातु की मां दुर्गा की प्रतिमा  जाल में  फंसी मिल गयी।
बताते हैं  कि गुरुवार की शाम चार बजे ग्राम सरोज बड़ेवर निवासी सहादुर निषाद, शशिकान्त  निषाद , चन्दुकल निषाद,  बजरंगी निषाद ,पंचदेव निषाद,  डब्लू  निषाद एवं कलेक्टर निषाद मछली पड़ने जाल को लेकर नदी में  चल दिये।  जाल को नदी में  फेंक दिया। सायंकाल सात बजे कुछ दूर आगे जाकर कुसरना गांव के महादेवा गोमती घाट पहुंच कर जब सभी मछुआरे ने  जाल खींचने लगे तो एक काफी वज़नदार कोई मछली फंसी समझकर जाल को उत्सुकतावस खींचने लगे ।जब जाल ऊपर आया तो एक फिट ऊंची अष्टुधातु की मां दुर्गा की प्रतिमा  दिखाई दी। जिसको देखकर सभी मछुआरे खुशी से झूम उठे और जय मां दुर्गा  का जयकारा  लगाते हुए  बाहर निकाला। अष्टधातु की प्रतिमा  मिलने की सूचना आस पास के गाँव में  जंगल की आग की तरह फैल गयी। फिर क्या था  कि आस पास के गांवो  से महिलाओं  ,पुरुषो व बच्चों की भारी भीड़  उमड़  पड़ी। शुक्रवार को दिन भर प्रतिमा का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता  लगा रहा ।
मछुआरे सहादुर निषाद ने कहा कि मां दुर्गा जी की हम लोगों  पर बड़ी कृपा है ।जो कहीं  से बहती हुई हमारे जाल में आकर फंस गयीं।  अब हम लोगों  ने निश्चय किया है कि मां दुर्गा की जो अष्टधातु प्रतिमा हमें  मिली है। उसे  नदी के तट पर एक विशाल मंदिर  बनाकर उसमें  स्थापित  कर दिया जायेगा ।

2 फीट की है मूर्ति, दर्शन के लिए उमड़े ग्रामीण

अष्टधातु की मूर्ति लगभग 2 फीट लंबी है। मछुआरों का कहना है कि अष्टधातु की मूर्ति मिलने के बाद वह अपने घाट पर भव्य मंदिर बनवाना चाहते हैं। वहीं मूर्ति मिलने के सूचना पर बड़ी संख्या में मछुआरों की भीड़ लग गई। वहीं दर्शन के लिए गांव के लोग भी पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि मूर्ति का सम्बन्ध राजा के महल से हो सकता है।

1000 हजार वर्ष पुरानी अष्ट धातु की मूर्ति


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने