जौनपुर । थाना सिकरारा क्षेत्र के गांव चकमहिता में नाली के विवाद को लेकर गांव के दबंग प्रधान व उसके साथी अपने ही पड़ोसी महिला आशा बहू के साथ घर में घुसकर मारपीट की और छेड़खानी की।
![]() |
| प्रधान |
महिला ने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बाद थाना जाकर दबंग प्रधान ब्रह्म दत्त गिरी पुत्र राजेंद्र प्रसाद गिरी, राम लोटन पुत्र शिवराम, प्रमोद पुत्र राम लोटन, विजय कुमार पुत्र हृदय नारायण आदि के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला का आरोप है कि सभी पेशेवर मुजरिम है और अवैध शराब स्मगलिंग में 6 महीने जेल में सजा काट चुका है । पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।
पीड़ित अपने बच्चे के साथ अकेले घर में रहती है और उसे डर है कि वो लोग अपने साथियों के साथ मिलकर पुनः हमला कर सकते हैं क्योंकि इस मामले में भाजपा के कई कद्दावर नेता दबंग प्रधान की पैरवी भी कर रहे हैं। फिलहाल महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें