जौनपुर । अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोक थाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर के कुशल दिशा निर्देशन व पर्वेक्षण में प्र0नि0 राजेश यादव थाना खेतासराय मय हमराह उ0नि0 शान मोहम्मद खाँ ,का0 दिनेश सरोज व अंकित कुमार द्वारा आज दिनांक 05.09.2021 को समय 4.35 बजे रात्रि गश्त के दौरान शातिर अभियुक्त अजीत सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम गिधौना थाना अखण्ड नगर जनपद सुल्तानपुर को मय 01 किलो 400 ग्राम नशीला पदार्थ( गांजा ) व 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गुरैनी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 135/2021 धारा 8/20 NDPS Act व मु0अ0सं0 136/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को जेल भेजा गया ।
#बरामदगी का विवरण -
1. 01 किलो 400 ग्राम नशीला पदार्थ( गांजा )
2. 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
#गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य
1. SHO राजेश यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 शान मोहम्मद खाँ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
3. का0 दिनेश सरोज थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
4. का0 अंकित कुमार थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें