आजमगढ़ । लालगंग तहसील अन्तर्गत मेहनाजपुर में 12 से 14 घंटे तक तक की बिजली गुल रहती है। सबसे बुरा हाल मेहनाजपुर फीडर का है। बिजली गायब रहने से कई काम काज ठप पड़े हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली सप्लाई बिना कोई सूचना के ही कटौती की जा रही है। बिजली की सप्लाई न मिलने से कई व्यापारी व कई बिजली उपभोक्ता परेशान है।
संदीप गुप्ता (महामंत्री) व्यापार मण्डल का कहना है कि पचास साल पहले जिस लोड की ट्रांसफार्मर लगी थीं आज भी उसी लोड का ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
पहले कनेक्शन कम थे लेकिन आज कनेक्शन बढ़ गए हैं इसलिए अधिक छमता के ट्रांसफार्मर लगाया जाना चाहिए।
संदीप का कहना है कि अगर विद्युत उपकेंद्र पर जाओ तो विभाग वाले उन्हे ही काम पर लगा देते हैं ये काम करो वो काम करो। सी. ई. एन. न्यूज ने वहा उपस्थिति एस.एस.ओ से बात किया तो वो सारा ठीकरा अपने विभाग पर ही फोड़ रहे थे।
एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ बिजली से संबंधित कई काम काज लोगों का बिजली कटौती से जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में बिजली का न होना मुसीबत बढ़ा देता है। यही नहीं कभी-कभी सुबह के समय बिजली गुल रहने से पानी की विकट समस्या खड़ी हो गई है। वहा उपस्थित लोगों की मांग है कि बिजली की समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाए तथा अधिक पॉवर छमता की ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द लगाया जाए।
इस दौरान हृदय मौर्या कोषाध्यक्ष व्यापार मण्डल, प्रदीप जयसवाल संगठन मंत्री, शमीम अहमद, आत्मा जयसवाल, गोविंद सोनी, नितेश, किशन, योगेश, गोलू, शमशाद, गौरव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें