अक्टूबर माह में लगभग 3 हफ्ते बंद रहेगा बैंक,सिर्फ 9 दिन ही हो पायेगा कामकाज

अक्टूबर माह में लगभग 3 हफ्ते बंद रहेगा बैंक,सिर्फ 9 दिन ही हो पायेगा कामकाज

अक्टूबर माह 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। सिर्फ 9 दिन ही कामकाज हो पायेगा। बैंक के काम से निकलने से पहले जरूर पता कर ले। बैंक खुला है कि नही, नही तो आप परेशान हो सकते है। इन छुट्टियों में रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार भी हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि अक्टूबर महीना त्योहारो और छुट्टियों का महीना है।

इस महीने में गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, नवरात्रि, दशहरा, ईद-ए-मिलाद जैसे कई छुट्टी हैं। हालांकि देश में सभी जगह बैंक 21 दिन बंद नही रहेंगे। अलग अलग राज्य और क्षेत्र की छूट्टीयों के हिसाब से होंगे। इसलिए बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

#इस तरह है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह से काम प्रभावित रहेगा

2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती है (सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे)
3 अक्तूबर- रविवार है।
6 अक्तूबर- महालया अमावस्या- के अवसर पर सिर्फ अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता में ही बैंक बंद रहेंगे

7 अक्टूबर- मीरा चाओरेन होउबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनामही- इंफाल में बैंक बंद

9 अक्टूबर- महीने का दूसरा शनिवार
10 अक्टूबर- रविवार

12 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – कोलकाता, पटना, रांची, अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा (नवमी)/ आयुथ पूजा- कोलकाता, लखनऊ, कानपुर, पटना , रांची, अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद

15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा/ दशहरा/विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ कर देश के सभी स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे।

16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद
17 अक्टूबर- रविवार
18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद

19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलादुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात- लखनऊ, कानपुर, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि जयंती/लक्ष्मी पूजा/ ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद

22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे

23 अक्टूबर- महीने का चौथा शनिवार
24 अक्टूबर- रविवार
26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
31 अक्टूबर- रविवार।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने