गाजीपुर । जनपद के शादियाबाद थाना क्षेत्र के सिधार गांव निवासी चितरंजन कुशवाहा और उनके भाई गौतम कुशवाहा घर के पास ही फिनो बैंक की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। चितरंजन ने बताया कि दोपहर एक से दो बजे तक खाना खाने के लिए दुकान बंद की जाती है। मंगलवार को ग्राहक ज्यादा होने के कारण दुकान बंद नहीं की और छोटे भाई गौतम कुशवाहा को दुकान में छोड़कर वह खाना खाने घर चले गए।
इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश लुटेरे पहुंचे। दो दुकान के बाहर बाइक चालू कर खड़े रहे और तीन अंदर चले गए। दुकान में घुसे लुटेरों ने तमंचा सटाकर 50 हजार रुपये लूट लिए और बाइक से तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि लुटेरों की दोनों बाइक बिना नंबर की थीं। जानकारी होते ही सीओ भुड़कुड़ा गौरव कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए और छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह भी पहुंचे और घटना के बारे में पूछताछ की।
क्षेत्राधिकारी (भुड़कुड़ा) गौरव कुमार ने बताया कि टीम गठित कर आरोपियों को चिह्नित करने का क्रम शुरू हो गया है। जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
![]() |
| डॉ ओपी सिंह, एस.पी गाजीपुर |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें