गाजीपुर । विद्युत उपकेंद्र अनौनी से जुड़े खानपुर नोनरा गांव में करीब 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में धान की सिंचाई पूरी तरह से बाधित हो गई है। संबंधित क्षेत्रों में अंधेरा भी कायम हो गया है।
क्षेत्र के नोनरा गांव में सोमवार की शाम 440 वोल्ट का जर्जर तार अचानक टूटकर गिर पड़ा। संयोग ही अच्छा था कि तार टूटते समय बिजली आपूर्ति बाधित थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हाईटेंशन तार टूटने के कारण लगभग बीस घंटे से आपूर्ति भी बंद है। उधर, विभागीय
कर्मचारियो के लापरवाही के वजह से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी सूचना जेई को दी गई थी मगर उन्होंने बिजली सप्लाई कट नही किया।
सी न्यूज टीम ने एक्सईएन आशीष कुमार चौहान से बात किया तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने टूटे हुए तार के मरम्मत में जुट गए।
ग्रामीणों का कहना हैं कि हमारे गांव में जो ट्रांसफॉर्मर लगा है अगर विभाग उसे चालू करवा दे तो इस तरह की समस्या से हमें निजात मिल जाएगा।
इस दौरान मोहन लाल यादव, सुबाश चौहान, बंशराज, सुघरन, महेंद्र, सदा, आशा, जालिम यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें