जौनपुर । बक्सा थाना क्षेत्र निवासी पुजारी यादव की पुलिस कस्टडी में मौत के मामले में वादी अजय कुमार यादव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग किया।हाईकोर्ट की नोटिस पर पुलिस अधीक्षक वहां हाजिर हुए और सफाई देते हुए जवाब लगाया कि घटना के दिन 12 फरवरी 2021 को वह नहीं बल्कि राजकरन नैय्यर जिले के एसपी थे।वादी ने राज्य सरकार,एसआईटी, पुलिस अधीक्षक,डीआईजी व सीबीआई को पक्षकार बनाया है।वादी के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट से मामले की सीबीआई जांच की मांग किया।न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी व पीयूष अग्रवाल की बेंच ने मामले को सीबीआई के हवाले किए जाने के पूर्व राज्य सरकार से जवाब मांगा। सरकारी वकील ने कहा कि पुलिस मामले में निष्पक्ष विवेचना कर रही है पूरे मामले की इन्वेस्टीगेशन के संबंध में रिपोर्ट के लिए एक अवसर दिया जाए। जिस पर हाईकोर्ट ने एक अवसर देते हुए 13 सितंबर तिथि मुकर्रर किया।
पुजारी यादव की पुलिस कस्टडी में मौत के मामले में बक्सा के चकमिर्जापुर निवासी मृतक के भाई अजय कुमार यादव ने हत्या व लूट की एफ आई आर एसओजी टीम, एस ओ बक्सा अजय कुमार सिंह व हमराह के विरुद्ध 12 फरवरी 2021 को दर्ज कराया था जिसमे विवेचक सीओ बदलापुर ने विवेचना में एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह व तत्कालीन थानाध्यक्ष बक्सा समेत नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला पाया और सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि आरोपितों का पता नहीं चल रहा है।संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।उधर हाई कोर्ट में वादी की याचिका पर पुलिस अधीक्षक हाजिर होकर अपनी सफाई पेश किए।
![]() |
| कृष्णा यादव उर्फ पुजारी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें