नायकडीह गांव में धूमधाम से मनाया गया बाबा कीनाराम की 422वां जन्मोत्सव कार्यक्रम

नायकडीह गांव में धूमधाम से मनाया गया बाबा कीनाराम की 422वां जन्मोत्सव कार्यक्रम

गाजीपुर । सैदपुर तहसील अन्तर्गत नायकडीह गांव स्थित बाबा कीनाराम मठ में मंगलवार को अघोराचार्य बाबा कीनाराम के 422 वे जन्मदिवस कार्यक्रम का अयोजन किया गया।

5 तारीख से शुरु हुआ उनका जन्मोत्सव कार्यक्रम 7 तारीख यानी मंगलवार को समाप्त हुआ।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन उनका श्रृंगार महोत्सव मनाया गया। जन्म की पावन बेला में दर्शन, पूजन, हवन का कार्यक्रम हुआ। आयोजकों ने कहा कि महिलाएं सोहर गीत व भजन एवं पुजा अर्चना आरती करती हैं। दो साल से कोविड के कारण बाबा का जन्मोत्सव सादगीपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। यहां बाबा के अनुयायी दूर-दराज से आते हैं। चौबीस घंटे कार्यक्रम होता है, इस बार भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा बनी लेकिन कोविड के कारण जन्मोत्सव सादगीपूर्ण ठंग से मनाया गया।
भगवान् शिव के ऐसे ही अवतार माने जाने वाले थे सुप्रसिद्ध सन्त श्री बाबा कीनाराम ! श्री बाबा किनाराम जी का जन्म बनारस के चन्दौली तहसील के अन्तर्गत रामगढ़ ग्राम में क्षत्रिय रघुवंशी परिवार में विक्रमी संवत 1658 में , भाद्रपद के कृष्णपक्ष में अघोर चुतुर्दशी के दिन हुआ । श्री अकबर सिंह को 60 वर्ष की आयु में यह पुत्र प्राप्त हुआ था इससे ग्रामवासी भी प्रसन्न थे । बालक दीर्घजीवी और कीर्तिवान् हो इसके लिये उस गाँव की मान्यतानुसार उन्हें दूसरे को दे कर उससे धन दे कर खरीदा गया । इसी आधार पर इनका नाम कीना ( क्रय किया हुआ ) रखा गया । बालक कीना का शैशव समवयस्क बालकों के साथ खेलने - कूदने तथा महापुरुषों की जीवन कथाएँ सुनने और मनन करने में बीता । बचपन से ही आध्यात्मिक संस्कार अत्यंत प्रबल थे । इधर माता - पिता कि आयु भी अधिक हो चली थी इसलिए तत्कालीन रीत्यनुसार बारह वर्ष की अल्प आयु में ही , इनकी घोर अनिच्छा रहते हुए भी , विवाह कर दिया गया किंतु दो तीन वर्षों बाद गौना की पूर्व संध्या को इन्होंने हठपूर्वक माँ से माँगकर दूध भात खाया । उन दिनों दूध भात मृतक संस्कार के बाद अवश्य खाया जाता था । दूसरे दिन सबेरे ही वधू के देहांत का समाचार आ गया । सबको आश्चर्य हुआ कि इन्हें पत्नी की मृत्यु का पूर्वाभास कैसे हो गया ।
कार्यक्रम के दौरान अचल सिंह, अभिषेक दीक्षित, आजाद, हेमंत सिंह, अखिलेश सिंह बबलू, सुदीप, विवेक, सुशील सिंह आदि उपस्थित रहे।

श्री बाबा कीनाराम वैष्णव स्थल नायकडीह


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने