जौनपुर। आपरेशन के दौरान एक महिला की मौत पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने किरन पाली क्नीनिक खुटहन सीज करने का निर्देश दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटहन के चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया है कि उक्त क्लीनिक में एक महिला के डिलेवारी आपरेशन के बाद उसकी मौत हो गयी थी। किरन पाली क्नीनिक खुटहन पर किस चिक्त्सिक द्वारा सर्जरी किया जाता है उसके नाम व डिग्री की जांच करते हुए प्रकरण को सही पाये जाने पर संचालक के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए तत्काल सीज कर अवगत कराया जाय।
ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर गॉव निवासी राजमणि ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर महिला चिकित्सक पर गम्भीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पत्नी ज्योति गर्भवती थी। जिनका इलाज उन्ही के गांव की आशा किरन अशगरी बानो के देखरेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन में चल रहा था। गत 25 अगस्त, 2021 को ज्योति के शरीर में कुछ पीड़ा हुई तो परिजनों ने आशा से संपर्क किया तो वह साथ में लेकर खुटहन चली गयी। वहां किरन पालिक्लीनिक खुटहन में आशा के कहने पर ही भर्ती करा दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉ किरण यादव स्त्री रोग विशेषज्ञ ने कहा कि समय नही है। जच्चा बच्चा की जान को खतरा है।ऑपरेशन करना बहुत जरूरी है। ऐसा कहने पर डरे सहमे परिजन तैयार हो गए। डॉक्टर ने ऑपरेशन का पचास हजार खर्चा पहले जमा करा लिया। उसके बाद ऑपरेशन कर दिया।परिजनों ने कहा की अस्पताल की लापरवाही का आलम यह था कि अस्पताल में ही ज्योति के पेट मे लगा टांका टूट गया था। जिसकी सूचना भी परिजनों द्वारा डॉक्टर को 31 अगस्त को ही दे दी गयी। लेकिन डॉक्टर ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर मरीज को सुला दिया। नतीजा यह हुआ कि टांका टूटने की वजह से इन्फेक्शन लगातार बढ़ने लगा और मरीज की हालत बद से बदतर होने लगी। हालत गम्भीर देख डॉ किरन अपनी गाड़ी से आनन फानन में मरीज को उजाला हॉस्पिटल ले कर चली गई। जहां चिकित्सकों ने कहा मरीज की मृत्यु 1 घंटे पूर्व ही हो चुकी है। पत्नी की मौत से गमगीन पति राजमणि ने खुटहन पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
इस खबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही का दिया आदेश।
![]() |
| फाईल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें