उरी में शहीद हुए राजेश सिंह के नाम से बनेगा शहीदी स्मारक व पार्क

उरी में शहीद हुए राजेश सिंह के नाम से बनेगा शहीदी स्मारक व पार्क

जौनपुर।  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह ने कहा कि राजेश सिंह ने देश की सीमा पर अपना बलिदान देकर जौनपुर का नाम रोशन किया है । ऐसे शहीद और उनके परिवार के लिए हम लोग कुछ कर सकें तो हमारा सौभाग्य होगा ।

यह बातें उन्होंने ने भकुरा गांव में शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजेश सिंह ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस मौके पर उन्होंने उरी शहीद राजेश सिंह की स्मृति में शहीद स्तंभ , और पार्क बनवाने की घोषणा भी की ।

मालूम हो कि 18 सितंबर 2016 को उरी हमले में भकुरा गांव निवासी राजेश सिंह शहीद हो गए थे। उनके 5वीं शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार को किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी उपस्थित रहीं। शहीद के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि शहीद की स्मृति द्वार नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार ने 20 लाख रुपये शहीद राजेश सिंह की पत्नी को दिया है। माता-पिता को मिलने वाले 5 लाख रुपये अभी तक नहीं मिले। प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि शहीद के नाम पर एक मार्ग बनाया गया है। भकुरा गांव के फ्रंट पर एक गेट बना है दूसरा बनना बाकी हैं। जल्द ही और सारी चीजों को भी पूरा किया जाएगा। शहीद राजेश सिंह की पत्नी जूली सिंह बेटा रिशांक सिंह के अलावा मां और बहनों भाइयों ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कंचन सिंह व शिक्षक अमलेंद्र गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, नीरज सिंह, रोहित सिंह,अजय सिंह ,संजय सिंह ,सुधीर सिंह, मनीष गुप्ता ,अभिमन्यु सिंह, विनोद कुमार सिंह मुन्ना, विशाल सिंह, रतन सिंह ,रिशु सिंह, सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन राजकुमार सिंह और आभार नन्हे सिंह ने ज्ञापित किया।

विधायक ने शहीद के नाम की गेट का भूमि किया पूजन

शनिवार को गांव के बाहर हनुमान नगर चौराहे पर शहीद की मूर्ती के पास गेट निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। इस मौके पर बताया गया कि दस लाख रुपए की लागत से गेट बनवाया जायेगा। निर्माण कार्यदायी संस्था यूपी सिडको कराएगी। तेजपुर गांव के शहीद धीरेन्द्र प्रताप यादव आर्टिलरी रेजीमेंट के सिपाही थे, वर्ष 2000 के दिसंबर महीने में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक सर्च ऑपरेशन में आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए।

भूमि पूजन के मौके पर तेजपुर के ग्रामप्रधान अमृत लाल यादव, कुसरना गांव के जय कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, वीरेंद्र प्रताप यादव, शिवदास यादव, त्रिभुवन यादव, चंद्रशेखर सिंह, रामजीत सिंह, पिंटू सिंह, प्रदीप सिंह, आदि उपस्थित रहे। साभार जेएनएन।


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने