जनपद के लाल ने किया कमाल,रितिक सिंह ने अपने कुछ मित्रों के साथ माइंड कमयूट स्टार्टअप की शुरुआत की

जनपद के लाल ने किया कमाल,रितिक सिंह ने अपने कुछ मित्रों के साथ माइंड कमयूट स्टार्टअप की शुरुआत की

जौनपुर । जिले के हुसैनाबाद व गौरा के निवासी रितिक सिंह ने अपने कुछ मित्रों के साथ माइंड कमयूट स्टार्टअप की शुरुआत की। जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है । भारत का प्रमुख समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया ने इनके टीम के प्रयास को प्रमुखता से प्रकाशित किया है

। यहां तक कि मनिपाल विश्वविद्यालय ने इनकी प्रयासों को अपने सोशल मीडिया में प्रमुखता दी। रितिक सिंह वर्तमान में पुणे विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस बीटेक के छात्र हैं इसके पूर्व श्री सिंह ने एक युवा लेखक के रूप में अनपरलिग माई हार्ट में अपनी सहभागिता दी है व यह पुस्तक अमेज़ॅन पर उपलब्ध है । रितिक सिंह स्विस बैंक में डायरेक्टर रैंक पर कार्यरत श्री अरुण कुमार सिंह के पुत्र हैं व पूर्व प्राचार्य सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज स्वर्गीय डॉक्टर लाल साहब सिंह के पौत्र है।

रितिक सिंह

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने