पैटर्न शब्द का प्रयोग दुराचारी के लिए करना दुर्भाग्यपूर्ण है, कृपाशंकर सिंह

पैटर्न शब्द का प्रयोग दुराचारी के लिए करना दुर्भाग्यपूर्ण है, कृपाशंकर सिंह

जौनपुर । पैटर्न शब्द का प्रयोग दुराचारी के लिए करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पैटर्न शब्द का प्रयोग जहां तक मेरी जानकारी है शिक्षा और विकास के लिए किया जाता है। मैंने इस घटना के बारे में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अवगत करा दिया है कि वह इस प्रकरण को सदन में उठाएं और आरोपी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा यानी फांसी की सजा दी जाए । उन्होंने कहा कि जौनपुर जिले में स्वतंत्रता आंदोलन में एक गांव के 21 लोगों को 1 ही दिन फांसी दी गई थी। यहां शिक्षा का केंद्र है। जितने अधिकारी जौनपुर जिले में हैं शायद उसने किसी और जिले में हो । उन्होंने कहा कि देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक और डीएनए के जनक डॉक्टर लाल जी सिंह जौनपुर के ही लाल थे । भाजपा मे आने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित को प्राथमिकता में रखते हुए अपने कार्य करता है। सिर्फ भाजपा में जातिवाद या वंशवाद नहीं चलता है। यही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष पार्टी का नेतृत्व करता है और चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। जिन्होंने पूरे जौनपुर जिले का नाम भारत सहित विश्व में किया है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उद्योगपति विजय सिंह , रत्नाकर सिंह, शशि प्रकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने