जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली अन्तर्गत ग्राम थलोई के हरहनिया मौजे मे बीती रात चोरो ने एक डाॅक्टर और वकील के घर को अपना निशाना बनाया। वकील के बंद पड़े घर मे चोरो को साड़ी और बर्तन के अलावा कुछ नहीं मिला लेकिन डाॅक्टर के यहाँ से 10 लाख के जेवर चुराने मे सफल रहे। सुबह मौके पर पहुँची पुलिस ने छानबीन की।
बताया गया कि ग्राम थलोई " हरनहिया" निवासी डॉ राम सिंह पटेल के घर चोरो ने रात लगभग तीन बजे दस्तक दी। छत के रास्ते नीचे आये और संदूक को तोड़कर उसमें रखे दस लाख के जेवर चुरा लिए।
उस समय पूरा परिवार ओसारे मे सो रहा था। कूलर पंखे की शोर मे चोरो की खटपट सुनाई नही दी। भुक्तभोगी ने बताया कि चोरी गये सामान मे 02 सोने का लाकेट , 02 सोने को चैन , 02 सोने का झुमका , 02 अंगूठी 01 छाजल , 02 करधन 02 जोड़ी पायल शामिल है। वहीं पहले दीवानी मे कार्यरत वकील कमलेश पटेल के बंद घर मे बाॅस के सहारे घुसे चोरो को घर मे सिर्फ साड़ी और बर्तन के सिवाय कुछ नही मिला। रामदीन पटेल के घर मे सबसे पहले रात बारह बजे ही दस्तक दी थी लेकिन उनके यहां टीवी चलने की आवाज सुनकर लोगों के जागने के कारण चले गये। सुबह 112 नम्बर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर छानबीन की है।
![]() |
| Demo Image |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें