गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने हत्या में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम खजुरी में विदाई कराने की बात को लेकर दामाद द्वारा धक्का देकर सास आसमा खातून पत्नी स्व. इकबाल वारिस खान निवासी गांव उसिया थाना दिलदारनगर को मार डालने की घटित घटना में नामजद आरोपी शौकत खान पुत्र मंटू उर्फ नेसार खान निवासी गांव आखिनी थाना नुआंव जनपद कैमूर बिहार को गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष दिलदारनगर द्वारा टीम गठित की गई थी जिस क्रम में उप निरीक्षक चंदशंकर मिश्र मय फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे ताजपुर कुर्रा चट्टी से अभियुक्त शौकत खान को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्रशंकर मिश्र, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल नीरज अनुरागी शामिल थे।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें