कलयुगी शिक्षक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को किया कलंकित, 16 वर्षीय छात्रा को लेकर हुआ फरार

कलयुगी शिक्षक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को किया कलंकित, 16 वर्षीय छात्रा को लेकर हुआ फरार

गाजीपुर । कलयुगी शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया कलंकित।मरदह थाना के एक गांव निवासी 16 वर्षीय कक्षा 11 की छात्रा को कासिमाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक वित्तविहीन विद्यालय के अध्यापक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप छात्रा के परिजनों ने लगाया है । छात्रा इस विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ती थी । 5 अक्टूबर को घर से विद्यालय जाने के लिए छात्रा घर से निकली पुनः घर नही लौटी । छात्रा के पिता की तहरीर पर मरदह पुलिस ने आरोपी शिक्षक राजू उर्फ नागेन्द्र राम निवासी बेलसड़ी थाना कासिमाबाद के खिलाफ पास्को एक्ट एवं लड़की भगाने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है । पुलिस आरोपी गुरुजी की तलाश कर रही है । गुरु को लेकर यह कहा गया है कि गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए, जो हमारी मानता रही है कि गुरु को हम भगवान मानते हैं उसी गुरु ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार की है।

गुरु के इस कूकृत्य को लेकर चहुओर निंदा हो रही है।

Demo Image

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने