केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया शोक सभा

केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया शोक सभा

जौनपुर। जनपद के अग्रणी दवा संगठन केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को गुलरघाट स्थित कार्यालय पर शोक सभा कर कश्मीर में आतंकवाद के शिकार हुए बुजुर्ग दवा व्यवसाई माखनलाल बिंद्रू और जनपद के वरिष्ठ दवा व्यवसाई सोमेश्वर केसरवानी की धर्मपत्नी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक प्रस्ताव रखते हुए संगठन के संयोजक दिलीप गुप्ता ने कहा की दवा व्यवसाई की संरक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ समाज की भी है । क्योंकि एक दवा व्यवसायी व्यवसाय के साथ-साथ समाज के हित के लिए अहम भूमिका निभाता है वह अपनी सुख सुविधाएं खुशियां त्यौहार यहां तक की अपने रिश्तेदारों तक को नजरअंदाज कर

समाज की लगातार सेवा करता है।
लेकिन श्रीनगर में सरकार और समाज दोनों उन्हें सुरक्षा और संरक्षा देने में असफल रहा ।हम आतंकवाद की निंदा के साथ उनकी इस असफलता के लिए कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं और इस बात की मांग करते हैं कि   24 घंटे सेवा देने वाले दवा व्यवसायियों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में मंगलवार शाम को आतंकी हमलों में मारे गए तीन लोगों में से एक जाने-माने केमिस्ट थे। मेडिकेट  फर्म के मालिक माखन लाल बिंद्रू को इकबाल पार्क में उनकी दुकान के पास आतंकियों ने गोली मार दी थी।उन्हें इस हमले में गंभीर रूप से गोलियां लगीं और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था।
शोक सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता ने तथा संचालन महामंत्री राजेंद्र निगम ने किया। इस मौके पर इरफान अहमद, धर्मेन्द्र गुप्ता, दिलीप जायसवाल, धुव्र जायसवाल, हरीश त्रिपाठी, ओमप्रकाश मौर्य, दिनेश मौर्य, भूपेंद्र सिंह, रीतेश श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने