मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाय: जिलाधिकारी

मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाय: जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों की गहनता से निरीक्षण करते हुए मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 कार्ड बनाए गए थे, जिस पर निर्देश दिया कि तीव्र गति से आयुष्मान के कार्ड बनाया जाए। तारा उरई गांव के घनश्याम शुक्ला के द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत की गई कि चिकित्सकों के द्वारा दवा बाहर से लिखी जाती है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सीएमएस डॉ0 ए.के. शर्मा को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए।
दंत विभाग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दंत चिकित्सक डॉक्टर मानसी से कहा कि इलाज के लिए सभी प्रकार के आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहे।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीएसबी लक्ष्मी, डॉ राजीव, डॉक्टर एस.के. यादव सहित अन्य चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने