आजमगढ़ । मेहनगर विधानसभा में खरिहानी व तरवां मंडल कार्यसमिति की बैठक में क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य प्रतिमा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतिमा सिंह ने कहा भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमे महिलाओ का सम्मान सुरक्षित है। महिलाओ को सशक्त बनाने के लिये केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार प्रतिबद्ध है। आज महिलाओ को योजनओं का लाभ मिल रहा है और वो पूर्ण रूप से स्वालंबी बन रही हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बबिता जसरसरिया,उपाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय, महामंत्री उषा आर्या, जिला मंत्री सुमन सिंह,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा खरिहानी पूनम चौहान, तरवां मंडल अध्यक्ष श्यामप्रभा सिंह सभी पदाधिकारी सहित सैकड़ों महिलाओ की उपस्थिति रही।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें