नाबालिक बच्ची के साथ ड्राइवर ने स्कूल परिसर में किया दुष्कर्म, पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

नाबालिक बच्ची के साथ ड्राइवर ने स्कूल परिसर में किया दुष्कर्म, पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

गाजीपुर।  नाबालिक बच्ची के साथ स्कूल के ही ड्राइवर ने किया दुष्कर्म।

छात्रा के पिता के तहरीर पर देर शाम दर्ज हुआ चालक पर पास्को एक्ट एवं दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज।कम्पोजिट विद्यालय परिसर के एक कमरे में शुक्रवार को बच्चो की छुट्टी होने के बाद कक्षा सात की नाबालिग छात्रा को विद्यालय परिसर में मौजूद एक वाहन चालक युवक ने बहला फुसला कर एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया।घटना के बाद आरोपी युवक तीव्र गति से बोलरो गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला।लड़की के पिता ने थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को मोबाईल एवं रुपये का लालच देकर वाहन चालक परिसर में स्थित एक कमरे में ले जाकर रेप कर दिया।पुत्री रोते हुए घर आकर घटना को बताई।घटना का आरोपी विद्यालय के एक अध्यापक की निजी बोलरो का चालक था।घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों का जमावड़ा परिसर ने देर शाम तक लगा रहा।आरोपी ड्राइवर मरदह थाना के बरेन्दां गांव का निवासी बताया जा रहा है।समाचार लिखे जाने तक आरोपी ड्राइवर पुलिस पकड़ से बाहर था। फिलहाल पुलिस इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुड़ गई है।मरदह थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाएगी और आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रतीकात्मक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने