हत्यारोपी महिला अभियुक्त सहित दो लोगों को बख्शा पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्यारोपी महिला अभियुक्त सहित दो लोगों को बख्शा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर । थाना बक्सा पुलिस ने हत्या करने वाले 20-20 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित एक महिला अभियुक्ता सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक, जौनपुर अजय साहनी जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में चलाये जा रहे वाँछित वारण्टी/वाँछित अभियुक्त के गिरफ्तारी के अभियान में पर्याप्त फोर्स के साथ थाना बक्सा पुलिस को मुखबीर खास से सूचना मिली कि ग्राम कोटवा में जो पिछले साल 08 साल के बच्चे को मार के फेक दिया गया था उसके मुल्जिम एक महिला व एक पुरूष जिनके ऊपर ₹20,000 – ₹20,000 रुपया पुरष्कार घोषित* है मई मोड़ हाइवे पर खड़े है। कही भागने के लिये किसी सवारी का इंतजार कर रहे है जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते है। इस सूचना पर विश्वास कर मुखवीर को साथ लेकर मई मोड़ हाइवे पहुँचा तो वहां सड़क किनारे एक व्यक्ति व एक औरत की तरफ इशारा करके मुखवीर हट बढ़ गया कि एक बारगी हम पुलिस वाले घेर कर मई मोड़ हाइवे पर खड़े एक व्यक्ति व एक महिला को हमराही कर्मचारी व म0का0 सारिका मिश्रा की मदद से पकड़ लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 1.अशोक गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी चितौड़ी थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र 30 वर्ष  2-गंगाजली पुत्री भरतलाल निवासी नेवढ़िया बाजार थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर उम्र 33 वर्ष बताये कि विश्वास होने पर समय करीब 10.30 बजे कारण गिरफ्तारी बताते हुए अभियुक्त व अभियुक्ता को हिरासत पुलिस में लिया गया  । अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
#गिरफ्तार अभियुक्त-
1-अशोक गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता ग्राम चितौड़ी थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र 30 वर्ष
#आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 205/20 धारा 302/201 भादवि थाना बक्शा जनपद जौनपुर
2.मु0अ0स0 170/21 धारा 174-A भादवि थाना बक्सा जनपद जौनपुर 
#पुरष्कार घोषित राशिः- ₹20,000 हजार
#गिरफ्तार अभियुक्ता-
2-गंगाजली पुत्री भरतलाल निवासी नेवढ़िया बाजार थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर उम्र 33 वर्ष
#आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 205/20 धारा 302/201 भादवि थाना बक्शा जनपद जौनपुर
2. मु0अ0स0 170/21 धारा 174-A भादवि थाना बक्सा जनपद जौनपुर
#पुरष्कार घोषित राशिः-₹ 20,000 हजार
#गिरफ्तार करने वाली टीम-
1-थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
2-का0 रविन्द्र कुमार यादव,का0 रोहित चौहान,म0का0 सारिका मिश्रा थाना बक्शा जनपद जौनपुर।


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने