श्रीअठगांव रामलीला समिति की बैठक संपन्न,शासन की गाइड लाइन के अनुसार किये जाएंगे कार्यक्रम

श्रीअठगांव रामलीला समिति की बैठक संपन्न,शासन की गाइड लाइन के अनुसार किये जाएंगे कार्यक्रम

वाराणसी । चोलापुर थाना क्षेत्र के सोनकडीह (भूसौला) श्री रामलीला समिति की बैठक संपन्न। समिति के अध्यक्ष श्री बेचू सिंह ने कहा की सभी प्रोग्राम प्रशासन के गाइड लाइन के अनुसार किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष ने कहा कि परंपरा के अनुसार विधिवत पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा एवं श्री राम लीला मंचन वह दशहरा महोत्सव आयोजन में समिति पूरी तरीके से सहयोग करेगा। कार्यक्रम के संचालक श्री राम सागर पटेल ने कहा कि पुरातन संस्कृति को जीवित रखने एवं संरक्षा के लिए श्री अठगावा रामलीला समिति जो इस कार्यक्रम को विगत कई वर्षों से करता आया है वह शासन के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए एवं कोविड गाइडलाइन को पालन करते हुए संपन्न कराएगा।
बैठक के दौरान उपाध्यक्ष भोलानाथ पटेल प्रबंधक जयप्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष प्रेमचंद्र पटेल महामंत्री भगवान दास प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी रामसूरत पटेल आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने