बीजेपी महिला मोर्चा की मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

बीजेपी महिला मोर्चा की मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर । भाजपा महिला मोर्चा मंडल कार्यसमिति नौपेडवा, मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह ने की। उन्होंने मंडल में आये हुये महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार एवं विधानसभा चुनाव को लेकर सभी लोगों को एकजुट होकर निस्वार्थ भाव से संगठन में कार्य करना होगा, उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सत्ता में बढ़ी है, राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी काफी काम किया है। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, महामंत्री विमला श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी निकिता मौर्या, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रमिला सिंह महामंत्री नीतू सिंह और मंडल पदाधिकारी व कार्य समिति के लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने