नदी में नहाने गए दो मासूम दोस्तों की डूबकर मौत

नदी में नहाने गए दो मासूम दोस्तों की डूबकर मौत

जौनपुर । सई नदी में नहाने गए दो मासूम दोस्त डूबे। सिरकोनी ब्लाक के इजरी गांव के पास सईं नदी में नहाने गए दो किशोर नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक तो किसी तरह से बचा लिया। लेकिन दूसरे मासूम का पता नहीं चल रहा है। दोनों एक साथ घर से दो किमी दूर नदी में नहाने के लिए चले गए थे। परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। जानकारी होने पर कोहराम मच गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से दूसरे किशोर की खोज में जुटी हुई है।

सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के बाकराबाद बरबसपुर गांव निवासी अंकित सरोज 12 वर्ष पुत्र गुलाब सरोज तथा राबिन्स जायसवाल 13 पुत्र विजय जायसवाल रविवार को घर पर बिना किसी को बताये दोपहर में सई नदी में नहाने के लिए चले गए। इजरी गांव के पास पहुंच दोनों नदी में नहाने लगे। नहाते नहाते दोनों गहरे पानी में चले गए। और उसी में डूबने लगे। मौके पर इजरी गांव के कुछ लड़के मौजूद थे। लड़को ने देखा कि दो मासूम डूब रहे है। फौरन पानी में कूदकर राबिन्स को बाहर निकाल लिया। राबिन्स ने बताया कि उसका दोस्त अंकित भी पानी मे डूबा है। यह सुन युवक अंकित को खोजने लगे। वह नही मिला। इस बीच गांव के काफी लोग वहां जमा हो गए। घटना की सूचना पर जलालपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से अंकित को ढूढने में लगी रही। घण्टों खोजने के बाद भी अंकित सरोज का पता नही चल सका। लोग लगातार प्रयास कर रहे थे। जानकारी होने पर अंकित के परिवार में कोहराम मच गया। अंकित दो भाइयों तथा एक बहन में छोटा है। पिता रोजी रोजगार के लिए सूरत रहते है। मां शीला देवी अंकित को याद कर कर के अचेत हो जा रही है।

Demo Image

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने