ठेकेदार हत्याकांड के तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठेकेदार हत्याकांड के तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामिण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में ग्राम मई में दिनांक 15.10.2021 को ग्राम बरपुर निवासी ठेकेदार अखिलेश यादव को प्रातः टहलते समय अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना को अनावरण किये जाने की चुनौती के क्रम में अनावरण हेतु गठित टीम  थानाध्यक्ष बक्सा, एसओजी प्रभारी व सर्विलांस टीम मय हमराह की मदद से उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तगण 1.देवेन्द्र कुमार यादव उर्फ बन्दूके पुत्र करमचन्द यादव निवासी दरियावगंज थाना बक्शा जनपद जौनपुर 2.लालता यादव पुत्र स्व0 दयाराम यादव ग्राम मई थाना बक्शा जनपद जौनपुर 3.मनीष कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम बलुआ थाना बदलापुर जनपद जौनपुर में से अभियुक्त देवेन्द्र कुमार यादव उपरोक्त को दिनांक 24.10.21 समय 18.25 बहद ग्राम मई मोड़, अभियुक्त लालता प्रसाद यादव उपरोक्त को दिनांक 25.10.2021 को समय 7.50 बजे शम्भूगंज बाजार से तथा अभियुक्त मनीष कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव उपरोक्त को दिनांक 25.10.21 समय 07.30 बजे धनियामऊ मछली बाजार से क्रमश एक तमन्चा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त पिस्टल आला कत्ल एक  नाजायज पिस्टल 7.65 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 7.65 बोर गिरफ्तार कर बरामद किया गया है।

      बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 341/21 व 342/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट क्रमशः देवेन्द्र यादव व मनीष यादव पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि जमीनी विवाद के कारण अखिलेश यादव की हत्या हमलोगों द्वारा की गयी थी।
#गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
    1.लालता यादव पुत्र स्व0 दयाराम यादव ग्राम मई थाना बक्शा जनपद जौनपुर
    2.मनीष कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम बलुआ थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
    3.देवेन्द्र  कुमार यादव उर्फ बन्दूके पुत्र करमचन्द निवासी दरियावगंज थाना बक्शा जनपद  जौनपुर
#आपराधिक इतिहास-
  1.लालता यादव पुत्र स्व0 दयाराम यादव ग्राम मई थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
     1.मु0अ0सं0 335/21 धारा 302/120 बी/34 भादवि  थाना बक्शा जनपद जौनपुर
2.मनीष कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम बलुआ थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
    1.मु0अ0सं0 335/21 धारा 302/120 बी/34 भादवि  थाना बक्शा जनपद जौनपुर
    2.मु0अ0स0 342/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा जनपद जौनपुर
3.देवेन्द्र  कुमार यादव उर्फ बन्दूके पुत्र करमचन्द निवासी दरियावगंज थाना बक्शा जनपद  जौनपुर
    1.मु0अ0सं0 335/21 धारा 302/120 बी/34 भादवि  थाना बक्शा जनपद जौनपुर
    2.मु0अ0स0 341/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा जनपद जौनपुर
#बरामदगी
1. एक तमन्चा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर
2. आला कत्ल एक नाजायज पिस्टल 7.65 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 7.65 बोर
#गिरफ्तारी व बरामदी करने वाली टीम
1- थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मय हमराह का0 रविन्द्र कुमार यादव, का0 रोहित चौहान, का0 धीरेन्द्र कुमार यादव तथा उ0नि0 मनोज कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 माधव सिंह व हे0का0 नन्दलाल तथा उ0नि0 विवेक कुमार तिवारी,हे0का0 रीतम कुमार, थाना बक्शा जनपद जौनपुर
2- SOG प्रभारी आदेश कुमार त्यागी मय हमराह हे0का0 सन्दीप कुमार सिंह व हे0का0 अमित कुमार राय, हे0का0 विक्रम रघुवंशी, का0 शैलेष कुमार, का0 भानू प्रताप सिंह, का0 अजय कुमार जनपद जौनपुर
3- सर्विलांस प्रभारी उ0नि0 श्री रामजनम यादव , का0 अमित सिंह, का0 बसन्त यादव, का0 आलोक कुमार सर्विलांस सेल जौनपुर।


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने