भाजपा सरकार ने किसानों के लिए किया सबसे ज्यादा काम: बाल कृष्ण पाण्डेय

भाजपा सरकार ने किसानों के लिए किया सबसे ज्यादा काम: बाल कृष्ण पाण्डेय

जौनपुर । भाजपा के जिला कैम्प कार्यालय पर किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा नरेन्द्र उपाध्याय के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें संगठन के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई सभी मंडलों में 30 अक्तूबर तक ग्राम पंचायत समिति बनाने और सेक्टर स्तर पर किसान सम्मेलन के आयोजन का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाण्डेय को जौनपुर जिले का प्रभारी बनाये जाने के बाद प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया, मुख्य अतिथि ने आये हुये कार्यकताओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के लिए जितनी योजनाएं लागू की जा रही हैं, उतनी किसी भी सरकार में नहीं हुईं। चाहे वह किसान सम्मान निधि हो या किसानों की उपज खरीदने का मामला, नीम कोटेड यूरिया के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्धता भाजपा सरकार ने कराई। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि किसान देश की नींव है देश की मूलभूत संरचना में किसान का महत्वपूर्ण योगदान है आगे आने वाले चुनाव में पूरे देश में किसान एक विशेष मुद्दा बनकर खड़ा है। भाजपा का किसान मोर्चा इस बार आगे आने वाले चुनाव में युद्ध की रणनीति में सेनापति की भूमिका में है। जिला से प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों के आंख में आंख डालकर पराक्रम के साथ बताएं कि भारत सरकार ने किसानों के हित के लिए क्या-क्या काम किए हैं। उन्होंने कहा कि 7 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के हित के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है, इससे किसानों में खुशहाली आयेगी, वहीं देश में चल रहे किसान आंदोलन को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि संसद में बने नए कृषि कानून से किसानों को काफी फायदा होगा, भाजपा ने इस बैठक के माध्यम से विरोधियों को संकेत दिया कि वे अपने संगठन के माध्यम से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे और देश में चल रहे हैं किसान आंदोलन का जवाब देंगे। संचालन जिला महामंत्री इन्द्रसेन ने की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, लक्ष्मी कांत मिश्रा, पंकज सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप यादव, जिला मंत्री संजय सिंह, ज्ञान त्रिपाठी, अनिल सिंह शक्ति, कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, दुर्गेश मिश्रा, मोहन लाल गुप्ता एव समस्त मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहें।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने