गाजीपुर । सैदपुर के अनौनी स्थित बूथ संख्या 102 पर 10 और 103 पर नौ दावे-आपत्तियां आईं। पोखरा गांव के बूथ संख्या 105 पर पूरे दिन सन्नाटा बना रहा। बीएलओ रानी कुमारी ने बताया कि प्रचार-प्रसार के बाद भी बूथ पर कोई आवेदन नहीं मिला। धुंधपुर गांव के बूथ संख्या 104 पर नाम जोड़ने, निकालने और संशोधन के कुल 13 आवेदन आए। उपजिलाधिकारी सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता ने मलिकपुर, डहराकला, मिर्जापुर, रमरेपुर, शरीफपुर आदि बूथों का निरीक्षण किया। कहा कि पहली जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोग फार्म-6 पर आवेदन कर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं। फार्म-8 भरकर संशोधन और फार्म आठ क भर कर स्थान परिवर्तन कराया जा सकता है। वीएचए ऐप के जरिए मतदाता घर बैठे संशोधन कर सकते हैं।
| Demo Image |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें