आदर्श धर्म मंडल रामलीला देखने के लिए उमड़ी भीड़

आदर्श धर्म मंडल रामलीला देखने के लिए उमड़ी भीड़

                         संदीप गुप्ता , तेजीबाज़ार

जौनपुर । स्थानीय कपूरपुर गांव में आदर्श धर्म मंडल रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया इस रामलीला मंचन के प्रथम दिन धनुष यज्ञ का मंचन किया गया,जिसमें भारी संख्या में दूर-दराज से आए दर्शकों ने प्रथम दिन की रामलीला का लुत्फ उठाया, रामलीला के दौरान महिलाएं,पुरुष, युवक, युवतियां बच्चें सभी लोगों की काफी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली, रामलीला मंचन का शुभारंभ गांव के सम्मानित वरिष्ठ लोगों द्वारा श्रीराम जी के नारे लगाये गये उसके तत्पश्चात रामलीला का शुभारंभ किया गया, जिसमें आज प्रथम दिन की रामलीला में अंकित सिंह ने श्रीराम का अभिनय किया और भोलू सिंह ने लक्ष्मण का इलू सिंह ने माता सीता का बहुत ही सुंदर अभिनय किया, वही धर्मेंद्र सिंह राजग्रुप ने बड़ासुर और मामा मारीच का अदभुद अभिनय कर वाहवाही लूटी वही रावण का अभिनय शिवसाहब सिंह ने बखूबी निभाया,
इस रामलीला के व्यवस्थापक महेंद्र सिंह, रोहित सिंह,शनि सिंह द्वारा रामलीला के दौरान पूरे समय व्यवस्थाओं को सुचारू रूप देने में मशगूल रहे।
वही रामआसरे सिंह नेता ने बताया कि कपूरपुर के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला का मंचन प्रारम्भ किया गया इस रामलीला की देखने लगभग दर्जनों से अधिक गावँ के लोग आते है और अपना पूरा समय देते हुए रामलीला का भरपूर आनंद उठाते है, लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था आदर्श धर्ममण्डल द्वारा की जाती है।
इस मौके पर समाजसेवी आजाद कुमार सिंह, रोहित सिंह, पिंकू, दिलीप, सन्दीप, राजेश, वैभव, शुभम, आकाश सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने