एक बार फिर योगी आदित्यनाथ सीएम बने तो खत्म हो जाएगी बाहुबलियों की सात पुश्ते, सुशील सिंह

एक बार फिर योगी आदित्यनाथ सीएम बने तो खत्म हो जाएगी बाहुबलियों की सात पुश्ते, सुशील सिंह

गाजीपुर । जनपद के भांवरकोल ब्लॉक में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान चंदौली जिले की सैय्यदराजा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कार्यक्रम में मंच से बोलते अंसारी बंधुओ पर बिना नाम लिए सियासी तंज कसा। विधायक सिंह ने कहा कि 2022 के चुनावों में जनता योगी सरकार को फिर से सत्ता में लाएं। इस बार उनकी (अंसरियों की) सात पुश्तों का खत्मा हो जाएगा। अगर नहीं सुधरे तो गाड़ी पलट सकती है।

वर्तमान की बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सुशील सिंह ने कहा कि अब किसी भी व्यापारी को गुंडा परेशान नहीं कर पाता है। अगर कोई परेशान करता है तो उसकी जगह जेल है या ऊपर है। नीचे कहीं भी उसके लिए जगह नहीं है। मुख्तार अंसारी का नाम लिए बगैर सुशील सिंह ने कहा, 'जो एक शहजादे अंदर हैं (जेल में है) आपको दिखाई दे रहा होगा योगी सरकार में उनकी गुंडागर्दी कितना चल रही है?
उन्होंने सांकेतिक रूप कहा कि अगर वह (मुख्तार अंसारी) कुछ करने की कोशिश करेंगे, तो गाड़ी भी कब पलट जाएगी पता नहीं चलेगा। आतंकवादियों का खत्मा करेगी योगी सरकार। इसीलिए वह (मुख्तार अंसारी) चाह रहे थे कि पंजाब ही रहना पड़े, जब तक प्रदेश में योगी सरकार है।

उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से योगी सरकार को लाएं, जिससे इनकी (अंसरियों की) सातों पुश्त खत्म हो जाए। विधायक सिंह ने स्वर्गीय विधायक कृष्णानंद राय को क्षेत्र के विकास का श्रेय देते हुए कहा कि उनकी हत्या के पहले मुहम्मदाबाद में कितना विकास से जुड़ा काम हुआ है, यह सब को भिज्ञ है। बीजेपी के सियासी विरोधी अंसरियों पर तंज करते हुए सुशील सिंह ने कहा कि उन्होंने (अंसरियो ने) कितना विकास किया है, लोगों को मालूम है।

माफिया ब्रजेश सिंह के भतीजे सुशील ने कहा, 'कुछ गांव में उन लोगों (अंसरियो ने) लोगों को असलहे देकर गुंडा बना दिया। इतना ही उनका विकास है। उन्होंने लोगों से 2022 में बीजेपी को वोट करने की अपील के साथ कहा कि जनता बीजेपी की सरकार एक बार फिर लाए ताकि देश में जितने आतंकवादी है, देश के खिलाफ सोचने वाले लोग है, सभी का खेल खत्म हो जाए। साभार एनबीटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने