आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र महराजगंज में लड़की को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस ने शरीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।
महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को अजीत राजभर व उसके कुछ सहयोगी ने लगभग 10 माह पूर्व बहाल-फुसला कर भगा ले गए थे।
10 माह तक उसके साथ शारीरिक शोषण भी हुआ। इसके बाद अजीत व उसके सहयोगी उक्त लड़की को 15 जनवरी 2022 को उसके घर छोड़ दिए। विरोध करने पर गाली गलौज भी किया और जान से मारने की धमकी भी दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी अजीत राजभर निवासी अराजी अमानी को परशुरामपुर बाजार स्थित बैंक के सामने से गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें