जौनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इसमें नौ विधासभा के लिए 67 हजार मतदाता बढ़े हैं।
इस बार 18 लाख पुरुष, 16 लाख महिलाएं व 144 थर्ड जेंडर मतदाता बने हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से एक नवम्बर से पांच दिसम्बर तक बीएलओ के माध्यम से घर घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। तत्पश्चात बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इसके बाद अब छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार 67 हजार मतदाता बढ़े हैं। अब 34 लाख 80 हजार 744 मतदाता हो गए है। इसमें 18 लाख 10 हजार 105 पुरुष, 16 लाख 70 हजार 525 महिला तथा 144 र्थ़ जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची तका प्रकाशन सभी बूथों पर किया गया। चुनाव में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स का टेंडर भी कर दिया गया है। मतगणना के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केन्द्रीय मूल्यांकन भवन को तैयार किया जा रहा है। मतगणना के लिए 126 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया है। मतदान कर्मियों को टीडी इंटर व डिग्री कालेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुनाव में 34 हजार कर्मी लगाए जाएंगे। दिव्यांगों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा।
विधानसभा वार मतदाता सूची
विधानसभा कुल मतदाता पुरुष महिला टी जी
बदलापुर 348839 179561 169260 18
शाहगंज 402212 207399 193800 23
मल्हनी 373159 191471 181684 04
मुंगराबादशाहपुर 385480 202545 182919 16
मछलीशहर 400837 209909 190914 14
मड़ियाहूं 335722 174866 160841 15
जफराबाद 392888 205992 186881 15
केराकत 414291 214334 199933 24
कोट :
मतदाता सूची के पुनरीक्षण का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सूची से छूटे मतदाताओं से आवेदन लेकर उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। "साभार एचटी।
मनीष कुमार वर्मा : जिला निर्वाचन अधिकारी, जौनपुर।
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें