उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर जौनपुर व्यापार मंडल ने मंडी शुल्क का फूंका पुतला

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर जौनपुर व्यापार मंडल ने मंडी शुल्क का फूंका पुतला

  जौनपुर । पूरे प्रदेश के साथ साथ जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में जौनपुर के गल्ला मंडी चौराहा पर मंडी शुल्क के विरोध में मंडी शुल्क का पुतला सामूहिक रूप से फूंका गया जिला अध्यक्ष ने कहा कि मंडी शुल्क जो पूरी तरह अनैतिक है व्यापार मंडल इसका सदैव से विरोध करता रहा है।

जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहां की प्रदेश द्वारा तीन दिवसीय विरोध कार्यक्रम के तहत आज यह मंडी शुल्क का पुतला दहन किया जा रहा है इस उम्मीद के साथ कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री जी व्यापारियों की पीड़ा को समझेंगे और मंडी शुल्क को समाप्त कर व्यापारियों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाएंगे !

प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने संयुक्त रूप से कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा निर्देशित मंडी शुल्क के विरोध की कड़ी में दिनांक 7 जनवरी को सभी अनाज व्यापारी के साथ मंडी शुल्क से जुड़े सभी व्यापारी अपनी दुकान को बंद रखेंगे सभी संबंधित व्यापारियों को अपनी अपनी दुकान बंद कर अपने विरोध को सरकार तक पहुंचाना होगा !

 इस मौके पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता नगर महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू और मुन्ना लाल अग्रहरी चेतन टंडन, ज्ञानेंद्र साहू, संतोष कुमार साहू बच्चा, घनश्याम गुप्ता, हफिज शाह,अरुण कपूर, लोकेश साहू, विजय केडिया, विजय जायसवाल, महेश साहू, अनिल वर्मा, निश्चय साहू, राजकुमार लाला,आशीष कुमार,मंगला प्रसाद,योगेश साहू,वेद प्रकाश,मो. उमर, सुधीर साहू, मनोज, पिंटू अग्रहरि, अरविंद साहू के साथ-साथ सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

आए हुए सभी व्यापारियों का आभार नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि ने किया ।

सांकेतिक पुतला दहन करते व्यापारी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने