जौनपुर के चार बार के विधायक पर सपा ने फिर जताया विश्वास

जौनपुर के चार बार के विधायक पर सपा ने फिर जताया विश्वास

जौनपुर  । सपा ने 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जौनपुर की शाहगंज विधानसभा सीट से मौजूदा सपा विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’ को उम्मीदवार बनाया गया है।

ललई यादव 2002 से लगातार चार बार विधायक रहे हैं। अखिलेश यादव की सरकार में ललई यादव ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं।2002 में विधायक चुने जाने के बाद ललई यादव ने वापस मुड़कर नहीं देखा। 2007 में वो एक बार फिर खुटहन विधानसभा से विधायक चुने गए। विधानसभा क्षेत्रों के नए परिसीमन के बाद खुटहन विधानसभा समाप्त कर दी गई।

नए परिसीमन में शाहगंज विधानसभा से ललई ने 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा। सपा के बैनर तले 2012 में ललई यादव विधायक चुने गए।ललई यादव ने 2002 में बसपा के टिकट से खुटहन विधानसभा से चुनाव लड़ा था। सामना बाहुबली विधायक उमाकांत यादव से था। कड़े चुनावी मुकाबले में उमाकांत यादव को पटखनी देते हुए ललई विधायक चुने गए थे। 2003 में बसपा के 41 विधायकों के साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली। ललई ने अपने साथ 8 बसपा विधायकों को भी पार्टी जॉइन कराई थी। मुलायम सिंह ने उन्हें समाज कल्याण एवं आवास विभाग का राज्य मंत्री बनाया था।
इसी कड़ी में जौनपुर के कद्दावर नेता में शुमार स्वर्गीय पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव को दीया टिकट।
लकी यादव पुनः मल्हनी विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, उपचुनाव में लकी यादव ने अपने प्रतिद्वंदी धनंजय सिंह को 4 हजार से अधिक मतों से किया था परास्त।

शैलेंद्र यादव, लकी यादव (सपा)

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने