जौनपुर। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष तारा त्रिपाठी मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय ठगी का शिकार हो गईं, जब वे जिला कोषागार जा रही थी। तभी दो उचक्कों ने उन्हें रूमाल सुंघाकर सम्मोहित करने के बाद करीब एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण व कीमती मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे उचक्कों को चिह्नित करने में जुटी है।
गौराबादशाहपुर कस्बा निवासी सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष तारा त्रिपाठी किसी कार्य से जिला कोषागार कार्यालय जा रही थीं। ई-रिक्शा से उतरकर करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करते ही उनके पास दो युवक पहुंचे। पूछा यहां कोई बैंक है। उन्होंने कहा नहीं पता। इसी दौरान दोनों ने उनके चेहरे पर रूमाल दो बार लहराया। वह कोषागार गईं तो छुट्टी का पता चला। वहां से निकलकर ज्योंही सड़क पर आईं तो दोनों युवक उनके साथ चलने लगे। इसी दौरान बातों-बातों में उन्होंने सोने की चार अंगूठियां, चेन, लाकेट, झुमका और मोबाइल फोन दोनों युवकों को दे दिया। जेसीज चौराहा पहुंची तो वहां बेसुध अवस्था में किसी आटो रिक्शा चालक से कहा कि उनका मोबाइल फोन खो गया है। वह उन्हें सिपाह पड़ाव तक छोड़ दे। सिपाह पड़ाव पहुंचने के बाद उन्हें होश आया तो पता चला कि उनके शरीर पर मौजूद सभी आभूषण गायब हैं। घर जाकर उन्होंने आपबीती बताई। स्वजन उन्हें लेकर सिविल लाइन पुलिस चौकी आए। चौकी प्रभारी को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई है, जिसके बाद उन्होंने थाना लाइन बाजार में तहरीर दे दी है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पीडि़त की ओर से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। साभार ए. यू।
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें