01 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

01 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

आजमगढ़ । कल 17 फरवरी को उ0नि0 अनुपम जायसवाल चौकी प्रभारी लालगंज मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान बैरीडीह मोड से अभियुक्त संदीप गौड़ पुत्र शीतवसन्त गौड़ उर्फ सित्तु गौड़ निवासी चौकी दौना थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ को 01 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 48/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

अभियोग पंजीकृत –
1- मु0अ0सं0 48/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त
1- संदीप गौड़ पुत्र शीतवसन्त गौड़ उर्फ सित्तु गौड़ निवासी चौकी दौना थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
बरामदगी-
01 किलो 200 ग्राम गांजा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
(1)उ0नि0 अनुपम जायसवाल चौकी प्रभारी लालगंज थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
(2) हे0का0 इसरार शेख चौकी लालगंज थाना देवगांव
(3) का0 प्रवीण कुमार दूबे चौकी लालगंज थाना देवगांव।

इसी क्रम में 👇

थाना- पवई
अवैध असलहा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक- 16.02.2022 को थानाध्यक्ष पवई ब्रह्मदीन पाण्डेय मय हमराह द्वारा खैरुद्दीनपुर शाहगंज बार्डर पर लगे बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल सवार सौरभ यादव s/o विजय बहादुर यादव निवासी बसोली थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष को एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर के साथ पकड़ा गया। अभियुक्त के पास से बरामद मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर वाहन संख्या UP62BF8279 रंग काला के कागजात तलब किया गया तो कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियुक्त के कब्जे से बरामद नाजायज तमंचा व कारतुस रखने का कृत्य अन्तर्गत धारा 3/25 Arms Act का दण्डनीय अपराध है । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. सौरभ यादव s/o विजय बहादुर यादव निवासी बसोली थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
बरामदगी – 
1. एक अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
2. मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर वाहन संख्या UP62BF8279
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0स-47/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना पवई जनपद आजमगढ
पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पाण्डेय थाना पवई जनपद आजमगढ
2. हे0का0 रमेश प्रसाद का0 पंकज हलवाई का0 विपिन यादव म0का0 कल्पन देवी थाना पवई जनपद आजमगढ।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने